Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर में पैकेज्ड पानी फैक्ट्री पर छापा, सामग्री बरामद:कंपनी के दावे पर...

सिद्धार्थनगर में पैकेज्ड पानी फैक्ट्री पर छापा, सामग्री बरामद:कंपनी के दावे पर लाखों की सामग्री मिली, मालिक बोला- लीगल पेपर हैं

सिद्धार्थनगर में पैकेज्ड पानी फैक्ट्री पर छापा, सामग्री बरामद:कंपनी के दावे पर लाखों की सामग्री मिली, मालिक बोला- लीगल पेपर हैं

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के ऊंजी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा गया। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पानी की बोतलें, स्टीकर और पैकिंग सामग्री मिली है। बरामद सामग्री की कीमत लाखों रुपये होने का अनुमान है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कंपनी के अधिकृत अधिवक्ताओं मनीष दूबे और राजन द्विवेदी की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि ऊंजी स्थित फैक्ट्री में ‘क्लियर एडवांस’ नाम से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बनाया जा रहा था। कंपनी को इसकी सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस के सहयोग से यह छापा मारा गया। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। फैक्ट्री संचालक का कहना है कि उसके पास वैध दस्तावेज हैं, जिन्हें वह अपने वकील के जरिए पेश करेगा। मामले में आगे की कार्रवाई दस्तावेजों की जांच के बाद ही तय होगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat