नवरात्रि के पावन पर्व पर निचलौल विकास खंड के बसूली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी रामधनी बासुरी कोट ने बताया कि भक्तों की आस्था इतनी है कि सुबह से ही मंदिर के गेट पर लंबी कतारें लग जाती हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› निष्पक्ष जांच पर ‘प्रशासनिक ग्रहण’: करमहिया की फर्जी हाजिरी पर लीपापोती, बड़हरा चरगहां में आनन-फानन में निलंबन › नेपाल में बाढ़ से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, महराजगंज में हाई अलर्ट; तटवर्ती इलाकों में NDRF और PAC तैनात › मेढउवा में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित:नवरात्र पर रामलीला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, कलाकारों ने मन मोहा › 188 KM बहकर त्रिशूली में मिलती है बूढ़ी गंडकी, नेपाल में आई बाढ़ से यूपी के सटे जिलों को कितना खतरा?“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026








