Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस का व्यापक जनजागरूकता...

मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान, शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक*

0
2

 

 

 

 

    पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चंद्रकेश सिंह* एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में *मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)* के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।

 

*शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन* श्रद्धालुओं की सुविधा, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा धार्मिक स्थलों पर शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत शक्ति मोबाइल टीम एवं संबंधित थाना पुलिस द्वारा मंदिरों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मसम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा अन्य समस्या होने पर बिना किसी भय के पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें *शक्ति दीदी* के रूप में अपनी बात निडर होकर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।

 

नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बालिकाओं एवं बुजुर्गों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने, अपने सामान एवं बच्चों का ध्यान रखने, निर्धारित प्रवेश एवं निकास मार्गों का उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की असहज स्थिति अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर नजदीकी पुलिसकर्मी से संपर्क करने एवं आपात स्थिति में *112* पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध लिंक एवं डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। आमजन को ओटीपी, एटीएम पिन, बैंकिंग विवरण एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

 

इसके अतिरिक्त नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों एवं बाजारों में बढ़ने वाली आवाजाही के दृष्टिगत आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा आवागमन के मार्गों को अनावश्यक रूप से बाधित न करने की अपील की गई।

 

महिलाओं एवं बालिकाओं को जनपद के थानों पर स्थापित *मिशन शक्ति केंद्रों एवं साइबर हेल्प डेस्क* के माध्यम से उपलब्ध सहायता सेवाओं, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन *1090*, महिला हेल्पलाइन *181*, चाइल्ड हेल्पलाइन *1098* एवं अन्य आवश्यक सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान जागरूकता संबंधी सामग्री वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने का संदेश दिया गया।

 

श्रावस्ती पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों में शांति, सौहार्द एवं अनुशासन बनाए रखें, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। *श्रावस्ती पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।*

 

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat