महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत मंगलवार को पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुहा में कक्षा सात की छात्रा आंचल यादव एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं। उन्होंने कुर्सी संभाली और विद्यालय की व्यवस्थाओं को समझा। यह पहल छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए थी। एक दिन की प्रधानाचार्य आंचल यादव ने बताया कि वह आईपीएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उनका सपना पुलिस सेवा में शामिल होकर समाज के उत्थान में योगदान देना है। इस गतिविधि से छात्राओं को बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें पाने के लिए प्रेरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी खेसरहा नीरज सिंह ने इस पहल की सराहना की और बच्चों के विकास में सहयोग का भरोसा दिया। प्रधानाचार्य घनश्याम पांडेय ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ऐसी गतिविधियां जारी रहेंगी। इस अवसर पर शिक्षक अजय बरनवाल, चंद्रभान अरुण, आशीष पांडेय, शत्रुघ्न गुप्ता, बृजेश कुमार, अवधेश मिश्र, अनुचर रामरक्षा और विद्यालय के रसोइये मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























