महराजगंज के पुरंदरपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। इसमें बालिकाओं और लोगों को महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पुरंदरपुर थाना के थानाध्यक्ष गौरव राय कनौजिया ने की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने कहा कि किसी भी परेशानी या छेड़छाड़ की स्थिति में घबराने के बजाय पुलिस की मदद लेनी चाहिए। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और पुलिस सेवा 102 के बारे में भी बताया गया। थानाध्यक्ष गौरव राय कनौजिया ने कहा कि मिशन शक्ति का मकसद महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान श्री प्रकाश यादव, गणेश कुमार, गौरव, राहुल पासवान, दीन दयाल चौधरी, आनंद सिंह और अभिषेक वाजपेयी भी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























