Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:डुमरियागंज सपा कार्यालय में...

पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:डुमरियागंज सपा कार्यालय में विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ

पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:डुमरियागंज सपा कार्यालय में विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ

डुमरियागंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद बृजभूषण तिवारी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। विधायक सैय्यदा खातून ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बृजभूषण तिवारी ने अपना पूरा जीवन गरीब, किसान, मजदूर और वंचित समाज के हक की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने संसद से सड़क तक समाजवादी सिद्धांतों को फैलाया। सैय्यदा खातून ने कहा कि उनका संघर्ष और विचार आज भी समाजवादियों को रास्ता दिखाते हैं। इस कार्यक्रम में ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अफसर रिज़वी, बच्चा राम बौद्ध, इकबाल मलिक, मोहम्मद हमजा और लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष फैजान अहमद समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat