Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दुर्गा पंडाल में पुलिसने साइबरठगी से बचने के तरीके बताए:मिशन शक्ति के...

दुर्गा पंडाल में पुलिसने साइबरठगी से बचने के तरीके बताए:मिशन शक्ति के तहत थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने महिलाओं को हेल्पलाइन की जानकारी दी

दुर्गा पंडाल में पुलिसने साइबरठगी से बचने के तरीके बताए:मिशन शक्ति के तहत थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने महिलाओं को हेल्पलाइन की जानकारी दी

बलरामपुर के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर भुजैनिक भार स्थित दुर्गा पंडाल में पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाई। इसमें महिलाओं, बालिकाओं और स्थानीय लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण व आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, एएसपी विशाल पांडेय व सीओ जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में हुई चौपाल में साइबर ठगी के तरीके बताए गए। अनजान व्यक्ति से ओटीपी साझा करने, लकी ड्रॉ, फर्जी वीडियो कॉल व बैंकिंग फ्रॉड से सतर्क रहने को कहा गया। अनजान लिंक पर क्लिक करने या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा (1090, 181), बाल संरक्षण (1098), आपातकालीन (112, 102, 108), मुख्यमंत्री (1076) और साइबर अपराध (1930) से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं से बिना डर के संपर्क करने की अपील की।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat