सिद्धार्थनगर में श्यामपुर के विमल इंटरनेशनल स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि थे। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन का संकल्प है। उन्होंने बताया कि लापरवाही और नियमों की अनदेखी से युवा दुर्घटनाओं में जान गंवा रहे हैं। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट को जीवन रक्षक समझने की अपील की। यातायात दारोगा संदीप कुमार वर्मा ने हेलमेट पहनने, तेज गति से बचने और नशे में गाड़ी न चलाने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों से परिवार व पड़ोसियों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को कहा। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के विवेक राय, संजय श्रीवास्तव, परिवहन विभाग से रघुवर यादव, थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह और सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मां दुर्गा के पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब:भव्य सजावट और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, देर रात तक दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु › Balrampur Ramleela 2026 | Ram Lakshman Jhanki Darshan at Sonar Village › Bahraich Saryu River Search | NDRF Operation Yuvraj Missing MLA Visit › रामलीला में रामजन्म से ताड़का वध तक का मंचन:जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान, विश्वामित्र के साथ वन गए राम-लक्ष्मण“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















