Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ललिया में विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला:पति काम पर गया...

ललिया में विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला:पति काम पर गया था, बच्चों ने देखा मां को पंखे से लटका हुआ; पुलिस ने जांच शुरू की

ललिया में विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला:पति काम पर गया था, बच्चों ने देखा मां को पंखे से लटका हुआ; पुलिस ने जांच शुरू की

हरैया सतघरवा के ललिया कस्बे में मंगलवार दोपहर 28 साल की रोली वर्मा का शव संदिग्ध हालत में एक मकान में छत के पंखे से दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रोली वर्मा ललिया गांव के दयानंद वर्मा की पत्नी थीं। उनके दो बेटे देवांश (5) और शिवांश (3) हैं। मंगलवार दोपहर बच्चे खेलकर दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो उन्होंने मां का शव लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। खबर फैलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। दयानंद वर्मा के बड़े भाई रामबाबू उर्फ काली प्रसाद की सूचना पर पुलिस पहुंची। रोली का मायका श्रावस्ती जिले के कटरा बाजार अंतर्गत चक्रभंडार गांव में ज्ञानचंद वर्मा के यहां है। पति दयानंद काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। वह सात दिन पहले रोली को मायके से लाए थे और मंगलवार सुबह फिर काम पर चले गए थे। थाना निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार संतोष राम यादव की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat