Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लक्ष्मीपुर में स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता, छात्रों ने जीते कई मुकाबले:कबड्डी, खो-खो और...

लक्ष्मीपुर में स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता, छात्रों ने जीते कई मुकाबले:कबड्डी, खो-खो और दौड़ में दिखाया दमखम, अतिथियों ने किया सम्मान


लक्ष्मीपुर में न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें कई स्कूलों के छात्रों ने उत्साह से हिस्सा लिया। कबड्डी, खो-खो और दौड़ में कई विद्यार्थी विजेता रहे। जूनियर बालक कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरहवा, खो-खो में अड्डा बाजार विजेता रहे। प्राथमिक बालिका खो-खो में सिंहपुर कला और बालक कबड्डी में कंपोजिट गुलरिहा ने बाजी मारी। दौड़ में भी छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जूनियर 100 मीटर बालक दौड़ में अड्डा बाजार के अर्जुन, 200 मीटर में पिपरहवा के वजीर प्रथम रहे। जूनियर बालिका 100 और 200 मीटर दौड़ में पिपरहवा की हमीदुन निशा अव्वल रहीं। प्राथमिक 200 मीटर बालक दौड़ में सिंहपुर कला के चांद खान और बालिका वर्ग में अजगरहा की शना पहले नंबर पर रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा और ग्राम प्रधान घनश्याम यादव मुख्य अतिथि थे। निर्णायक मंडल में सत्यवीर सिंह, मनोज मौर्य, सत्येन्द्र कुमार, राजाराम प्रसाद थे। पवन सिंह और सुनील प्रजापति ने संचालन किया। जमशेर आलम, गोपाल त्रिपाठी, अब्दुल कलाम, संजय चौधरी, विंध्याचल चौधरी, राजेश्वर यादव, अमित त्रिपाठी, धर्मेंद्र गौड़, राजकुमार मौर्य, दिलीप गुप्ता, संजय भारती ने आयोजन में सहयोग दिया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat