Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ढाई महीने पहले चोरी हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद:तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, बेचने...

ढाई महीने पहले चोरी हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद:तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, बेचने के लिए संतकबीरनगर ले जा रहा था

ढाई महीने पहले चोरी हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद:तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, बेचने के लिए संतकबीरनगर ले जा रहा था

सिद्धार्थनगर पुलिस ने ढाई महीने पहले चोरी हुआ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। इस मामले में सोनू लोढ़ (22) नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस भी मिला है। ट्रैक्टर-ट्रॉली 18 अगस्त की रात बांसी थाना क्षेत्र के तेलौरा गांव स्थित गिट्टी प्लांट से चोरी हुई थी। इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। एंटी थेफ्ट टीम, बांसी पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 12-13 अक्टूबर की रात आरोपी को नहर पटरी पर पकड़ा। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली बेचने के लिए संतकबीरनगर ले जा रहा था। पुलिस ने वाहन, हथियार और मोबाइल जब्त कर आरोपी को कोर्ट भेज दिया। एडीशनल एसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी सोनू लोढ़ के खिलाफ पहले भी चोरी, यौन अपराध और गिरोहबंद गतिविधियों के कई मामले दर्ज हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat