श्रावस्ती जिले में सुरक्षा और सतर्कता को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार इंडो-नेपाल बॉर्डर पर निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने सिरसिया थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मौजूद तुरुस्मा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। एएसपी ने एसएसबी जवानों और सिरसिया थाना पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीमा स्तंभ संख्या 638 का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और एसएसबी के जवानों को बॉर्डर पर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों और वाहनों की लगातार जांच की जाए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Home उत्तर प्रदेश इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा:श्रावस्ती में एसएसबी...
बस्ती कबड्डी टीम ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान:शामली में...
बस्ती के कबड्डी खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। शामली में आयोजित 50वीं जूनियर बालक...
तेजस की उड़ान से मजबूत हुई भारत-जापान दोस्ती, दोनों एयर चीफ...
जोधपुर। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ...

















































