श्रावस्ती जिले में सुरक्षा और सतर्कता को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार इंडो-नेपाल बॉर्डर पर निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने सिरसिया थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मौजूद तुरुस्मा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। एएसपी ने एसएसबी जवानों और सिरसिया थाना पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीमा स्तंभ संख्या 638 का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और एसएसबी के जवानों को बॉर्डर पर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों और वाहनों की लगातार जांच की जाए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Home उत्तर प्रदेश इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा:श्रावस्ती में एसएसबी...
जादवपुर में कई राजनीतिक दफ्तरों में तोड़फोड़, TMC नेता के घर...
कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के जादवपुर अंचल में शनिवार रात्रि भारी राजनीतिक हिंसा एवं तनाव का वातावरण निर्मित हो गया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक...
नक्सली कमांडर बृजेश गंजू को ढेर करने वाली UP ATS टीम...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने वाराणसी के रामनगर इलाके में रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को...

















































