*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में वांछित एवं संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में थाना कादीपुर पुलिस टीम द्वारा ₹25,000/- के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। व0उ0नि0 श्री तरुण कुमार पटेल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर श्री गांधी भण्डार दुकान, सुलतानपुर के पास, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से मु0अ0सं0 0293/2026, धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस में वांछित एवं ₹25,000/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ शिवानन्द पाण्डेय पुत्र स्व0 शारदा प्रसाद पाण्डेय, निवासी राईबीगो, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*संक्षिप्त घटना विवरण—–*
दिनांक 17.08.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ शिवानन्द पाण्डेय द्वारा अपने साथियों अंकित पाण्डेय, नित्कर्ष सिंह एवं कामता प्रसाद पाण्डेय के साथ मिलकर वादी के सगे भाई सुनील पाण्डेय उर्फ महन्थू के साथ मारपीट की गई। घटना में तलवार एवं चाकू का प्रयोग किए जाने से सुनील पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हुए तथा उन्हें उपचार हेतु केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां उनका लगभग एक माह तक उपचार चला।
घटना के दौरान वादी एवं उसके भाई कौशलेन्द्र पाण्डेय के साथ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने तथा अभियुक्त कामता प्रसाद पाण्डेय द्वारा वादी के ऊपर तमंचे से फायर किए जाने के संबंध में थाना कादीपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ शिवानन्द पाण्डेय वांछित चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।
*गिरफ्तार अभियुक्त*—–मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ शिवानन्द पाण्डेय पुत्र स्व0 शारदा प्रसाद पाण्डेय निवासी राईबीगो, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 22 वर्ष।
*बरामदगी*—- 01 अदद चाकू (घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
व0उ0नि0 श्री तरुण कुमार पटेल
का0 रोहित सिंह
का0 रमन सिंह
का0 प्रमोद यादव

















































