*अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी हेतु बलरामपुर, बढ़नी सिद्धार्थनागर मार्ग त्रिलोकपुर बार्डर पर पुलिस की हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था*
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में जनपद बलरामपुर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों एवं अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत अन्तर्जनपदीय बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा अन्तर्जनपदीय बॉर्डरों पर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगवाए जा रहे है।
इसी क्रम में आज दिनांक 20.09.2026 को प्रभारी निरी0 थाना पचपेड़वा श्री राजकुमार सिंह द्वारा द्वारा अन्तर्जनपदीय बॉर्डर एरिया का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थल *सिद्धार्थनागर बढ़नी अन्तर्जनपदीय बार्डर त्रिलोकपुर चौराहे पर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे* लगवाए गए तथा आवश्यकतानुसार बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गई।
CCTV कैमरों के माध्यम से बॉर्डर क्षेत्र से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। इससे अपराध की रोकथाम के साथ-साथ किसी भी आपराधिक घटना के घटित होने पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की पहचान करने तथा घटनाओं के अनावरण में सहायता प्राप्त होगी।
पुलिस द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में आवश्यक्तानुसार संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। बैरीकेटिंग के माध्यम से आवश्यकतानुसार वाहनों को रोककर चेकिंग एवं सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण, संवेदनशील एवं अन्तर्जनपदीय सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, CCTV कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मर्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार समूचे जनपद में ऑपरेशन त्रिनेत्र के दृटिगत उच्च गुणवत्ता वाले अत्याधुनिक तकनीक से युक्त CCTV कैमरे व्यापक स्तर पर लगवाए जा रहे हैं। आमजन की सुरक्षा एवं जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णत प्रतिबद्ध है।*

















































