महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कच्चा रास्ता बारिश में एक हफ्ते तक जलमग्न:मुख्य निकास मार्ग पर गड्ढे,...

कच्चा रास्ता बारिश में एक हफ्ते तक जलमग्न:मुख्य निकास मार्ग पर गड्ढे, ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत

श्रावस्ती जिले के मिया गांव में एक कच्चा रास्ता है, जो गांव का मुख्य निकास मार्ग है। यह रास्ता थाना सोनवा और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आता है। थोड़ी सी भी बारिश होने पर यह रास्ता लगभग एक हफ्ते तक पानी में डूबा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। यह रास्ता पूरी तरह कच्चा है। ट्रैक्टरों के लगातार आने-जाने से रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों जैसे छोटू, लखेशर, राधेश्याम और अरुण ने बताया कि उन्हें हर साल इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here