बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश निषाद के पति भोला निषाद की गाड़ी पर सोमवार रात हुई फायरिंग के मामले में आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। भोला निषाद ने दैनिक भास्कर से बातचीत में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामशंकर यादव और उनके सहयोगियों पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है। वहीं, रामशंकर यादव ने इसे ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की जांच से जोड़ते हुए खुद को फंसाने की साजिश बताया है। ड्राइवर को पुलिस ने पूछताछ के लिए बैठाया भोला निषाद ने बताया कि घटना के बाद से उनके ड्राइवर तरुण निषाद को पुलिस ने पूछताछ के लिए बैठा रखा है। उन्होंने तरुण को अपना भाई समान बताते हुए कहा कि वह उनके परिवार के सदस्य की तरह है। भोला निषाद के मुताबिक, उन्होंने तहरीर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामशंकर यादव और उनके सहयोगियों पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है। ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की जांच का मामला उठाया पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामशंकर यादव ने कहा कि वह ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश निषाद के कार्यों की लोकायुक्त और अन्य स्तरों पर जांच करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में फैसला आने वाला है। उनका आरोप है कि इसी वजह से उन्हें जानबूझकर गोलीकांड में फंसाने की कोशिश की जा रही है। पहले भी हमला होने का दावा भोला निषाद ने दावा किया कि इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है। उस समय उन्होंने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन उनके अनुसार, उस पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें दोनों पक्षों को बैठकर मामला सुलझाने की सलाह दी गई थी। उनका आरोप है कि पहले कार्रवाई हुई होती तो शायद आज ऐसी घटना नहीं होती। पुलिस कर रही जांच क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। फिलहाल, फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील › महराजगंज में ग्रामीणों का धरना:सड़क और नाली निर्माण की मांग, तहसीलदार ने मांगा 27 दिन का समय“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























