Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश एमएलसी के समर्थन में शिक्षक संवाद कार्यक्रम:परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में...

एमएलसी के समर्थन में शिक्षक संवाद कार्यक्रम:परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में हुआ आयोजन, प्रथम वरीयता का मत देने की अपील

एमएलसी के समर्थन में शिक्षक संवाद कार्यक्रम:परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में हुआ आयोजन, प्रथम वरीयता का मत देने की अपील

महाराजगंज के फरेंदा स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, मथुरानगर में शिक्षक संवाद कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा और उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के संयुक्त प्रत्याशी एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में था। इसमें वक्ताओं ने शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने की बात कही। वक्ताओं ने शिक्षकों से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रथम वरीयता का वोट देकर जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह भी वहां थे। कार्यक्रम में शिक्षकों से प्रत्याशी का साथ देने और चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat