Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विशेश्वरगंज पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान,:इंस्पेक्टर के नेतृत्व में...

विशेश्वरगंज पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान,:इंस्पेक्टर के नेतृत्व में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर बताए,

विशेश्वरगंज पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान,:इंस्पेक्टर के नेतृत्व में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर बताए,

विशेश्वरगंज कंछर में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस ने महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान थाना प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। पुलिस टीम ने विशेश्वरगंज के बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर के दानवीर बाबा मंदिर तक पैदल मार्च किया। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बाल विवाह, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर पंपलेट बांटे गए। महिलाओं को 1090, 1098, 112, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और उज्ज्वला योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। टीम ने अपील की कि किसी भी उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में चुप न रहें, तुरंत पुलिस को सूचना दें।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat