Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फरार अभियुक्त के घर चस्पा हुई उद्घोषणा:सिद्धार्थनगर में दहेज उत्पीड़न के आरोपी...

फरार अभियुक्त के घर चस्पा हुई उद्घोषणा:सिद्धार्थनगर में दहेज उत्पीड़न के आरोपी को कोर्ट ने फरार घोषित किया, मुनादी कराकर चेतावनी

फरार अभियुक्त के घर चस्पा हुई उद्घोषणा:सिद्धार्थनगर में दहेज उत्पीड़न के आरोपी को कोर्ट ने फरार घोषित किया, मुनादी कराकर चेतावनी

सिद्धार्थनगर के महिला थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक फरार आरोपी के घर उद्घोषणा नोटिस चिपकाया है। यह कार्रवाई दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं से जुड़े मामले में की गई। आरोपी को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी भी दी गई। महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पाण्डेय टीम के साथ आरोपी निजाम अहमद अंसारी (निवासी करीमपुर, बर्डपुर-11) के घर पहुंचीं। छापेमारी में आरोपी नहीं मिला, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा हुआ है। सिद्धार्थनगर के सिविल जज (जू.डि.)/एफटीसी प्रथम कोर्ट के आदेश पर, पुलिस ने गांव वालों की मौजूदगी में आरोपी के घर के मुख्य दरवाजे पर नोटिस चिपकाया। ढोल पिटवाकर मुनादी भी कराई गई, जिसमें आरोपी को तय समय में कोर्ट या पुलिस के सामने हाजिर होने को कहा गया। आरोपी पर महिला थाने में केस नंबर 39/2025 दर्ज है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 115(2), 352, दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) की धारा 3/4 और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम की धारा 3/4 के तहत पंजीकृत है। पुलिस ने साफ किया कि तय समय में हाजिर न होने पर कोर्ट के निर्देश पर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat