Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मसीहाबाद ग्रिंट मार्ग जर्जर, बड़े गड्ढों से लोग परेशान:बारिश में भर जाता...

मसीहाबाद ग्रिंट मार्ग जर्जर, बड़े गड्ढों से लोग परेशान:बारिश में भर जाता है पानी, ग्रामीण कर रहे मरम्मत की मांग

मसीहाबाद ग्रिंट मार्ग जर्जर, बड़े गड्ढों से लोग परेशान:बारिश में भर जाता है पानी, ग्रामीण कर रहे मरम्मत की मांग

श्रीदत्तगंज। उतरौला-मनकापुर मुख्य मार्ग से मसीहाबाद ग्रिंट जाने वाली सड़क की हालत खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। बारिश के समय इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क खराब होने से रोज आवागमन पर असर पड़ता है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में राहगीरों को बहुत संभलकर निकलना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी है। सुहैल खान, पप्पू, नियाज अली और बकरे समेत कई ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मरम्मत होने से लोगों को राहत मिलेगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat