Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश जीजा पर नाबालिग साली को ले जाने का आरोप:दुबौलिया में शादी का...

जीजा पर नाबालिग साली को ले जाने का आरोप:दुबौलिया में शादी का झांसा देने की शिकायत, पिता की तहरीर पर केस दर्ज

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग साली को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है।
आरोप है कि युवक अपनी ससुराल में रात को रुका था। इसी दौरान वह किशोरी को लेकर चला गया। सुबह परिवार के लोगों ने देखा कि युवक और किशोरी घर पर नहीं थे। परिजनों ने दोनों को खोजा, लेकिन उनका पता नहीं चला।
इसके बाद किशोरी के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ दुबौलिया थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष जीवन कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।