पयागपुर के भूपगंज बाजार में रामलीला महोत्सव के दौरान ताड़का वध और गंगा उद्धार समेत कई लीलाओं का मंचन हुआ। ताड़का वध होते ही ‘जय श्री राम’ के जयकारे गूंजे। मयूर माहेश्वरी (लाल देव) और शाकिर अली (का ला देव) समेत माधव राज शर्मा, प्रभात त्रिपाठी जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। यह महोत्सव वर्षों से धार्मिक आस्था का केंद्र है, जो रामायण के प्रसंगों से परिचित कराकर मर्यादा और धर्म की प्रेरणा देता है। पयागपुर का रामलीला महोत्सव लोगों की आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ सांप्रदायिक एकता का मिसाल भी है। तमाम मुस्लिम कलाकार भी रामलीला मंचन के दौरान अपना अभिनय करते हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। इसके पूर्व भी उस्मान अली जैसे तमाम कलाकार रामलीला महोत्सव में अपनी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उस्मान अली का रावण का किरदार अभी भी लोगों के जेहन में कैद है। आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु देर रात तक रामलीला देखने जुटे रहे। आयोजन समिति के आनंद बिहारी शुक्ला, श्याम जी मिश्रा, सरदार गुलाब सिंह, उमेश तिवारी, एडवोकेट हरेंद्र प्रताप सिंह, व्यास गोविंद बिहारी शुक्ला, माधवराज राजकुमार ने सफल बनाया। आयोजन समिति के प्रवक्ता आलोक शुक्ला ने बताया कि प्रतिदिन रामलीला के मंचन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु जुटते हैं जहां भगवान श्री राम के आदर्शों को स्थापित करने के लिए रामलीला का मंचन किया जाता है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























