Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय चंदन कोटिया, आंगनबाडी केन्द्र एवं कम्पोजिट विद्यालय...

नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय चंदन कोटिया, आंगनबाडी केन्द्र एवं कम्पोजिट विद्यालय गौसपुर व आंगनवाड़ी केन्द्र गौसपुर का किया निरीक्षण

0
2

 

 

बच्चों को मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का दिया निर्देश

 

और पढ़ें
› इकौना थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव › जनपद श्रावस्ती_थाना भिन्गा विकास खण्ड हरिहरपुर रानी के ग्राम पंचायत अकबरपुर मे विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी नवदुर्गा पूजा का आयोजन दिव्य और भव्य तरीके से किया गया है जिसमे › थाना सिरसिया व SSB की संयुक्त टीम द्वारा इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान 06 किलो 820 ग्राम अवैध चरस ( अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग रू0 17 लाख ) के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार* › त्योहार दुर्गा पूजा व दशहरा के दृष्टिगत सुगम यातायात हेतु अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान, सड़क किनारे लगे अवैध ठेला, रेहड़ी, दुकानों एवं खड़े वाहनों को हटवाया गया*

स्वयं भोजन ग्रहण कर परखी गुणवत्ता, स्मार्टक्लास संचालन की ली जानकारी

 

 

श्रावस्ती। आकांक्षी विकास खण्ड जमुनहा हेतु नामित नोडल अधिकारी/विशेष सचिव, आई0टी0 इलेक्ट्रानिक, उ0प्र0 शासन, आकांक्षा राना जी एकदिवसीय भ्रमण हेतु श्रावस्ती पहुंची। जनपद पहुंचने पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात् नोडल अधिकारी महोदया ने विकास खण्ड जमुनहा के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय चंदन कोटिया का निरीक्षण कर लिया जायजा। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने बच्चों के शैक्षिक स्थिति की जानकारी ली तथा बच्चों से बात कर उनके विषय से सम्बन्धित प्रश्न भी पूछे। निरीक्षण के दौरान उन्होने मिड डे मील की गुणवत्ता तथा मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन तैयार कराने हेतु उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया। उन्होने विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं यथा शौचालय, दिव्यांग शौचालय, पेयजल एवं सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया तथा एक सप्ताह में शिक्षकों को समस्त कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित भी किया।

तदोपरान्त उन्होने विकास खण्ड जमुनहा के आंगनबाडी केन्द्र चन्दन कोटिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होने बच्चों को पोषाहार वितरण एवं सैम-मैम बच्चों की जानकारी ली गई तथा बच्चों के प्रत्येक दशा में पोषाहार उपलब्ध कराने व अन्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।

इसके उपरान्त नोडल अधिकारी महोदया ने विकास खण्ड जमुनहा के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय गौसपुर का भी औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने उपस्थित शिक्षिका से छात्र-छात्राओं हेतु खेल सामग्री तथा सभी 18 पैरामीटर्स के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होने विद्यालय में बने मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली तथा स्वयं भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता को भी परखा। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, किचन, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने शासन की प्राथमिकता में शामिल स्मार्ट क्लास योजना की जमीनी हकीकत परखी और पठन-पाठन की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने बच्चों से एल0ई0डी0 पैनल पर गणित के प्रश्न हल कराये। इसके अलावा उन्होने इंटरनेट की उपलब्धता तथा पढ़ाई हेतु उपलब्ध कंटेंट के बारे में भी जानकारी ली।

इस दौरान उन्होने आंगनबाडी केन्द्र गौसपुर का भी निरीक्षण किया तथा अपने सामने बच्चों का वजन कराया तथा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। 

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान, शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat