Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नवरात्रि पूजा पंडाल के गेट पर गंदगी का अंबार:इटवा के भदोखर गांव...

नवरात्रि पूजा पंडाल के गेट पर गंदगी का अंबार:इटवा के भदोखर गांव में श्रद्धालु परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

नवरात्रि पूजा पंडाल के गेट पर गंदगी का अंबार:इटवा के भदोखर गांव में श्रद्धालु परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

सिद्धार्थनगर के इटवा विकास खंड में इन दिनों मां भगवती के जागरण और नवदुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। पूजा पंडालों को अच्छे से सजाया गया है। वहीं, इटवा क्षेत्र की ग्राम सभा भदोखर में सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भदोखर गांव में नवदुर्गा पूजा पंडाल के गेट के पास गंदगी का अंबार लगा है। नालियों में कूड़ा-कचरा जमा है और जगह-जगह गंदगी दिख रही है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नवरात्रि शुरू होने से पहले ही पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद दो दिन बाद भी भदोखर ग्राम सभा में सफाई ठीक नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि पूजा पंडाल के आसपास जमा कूड़े-कचरे को तुरंत हटवाया जाए। साथ ही नालियों की सफाई कराकर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat