सिद्धार्थनगर के इटवा विकास खंड में इन दिनों मां भगवती के जागरण और नवदुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। पूजा पंडालों को अच्छे से सजाया गया है। वहीं, इटवा क्षेत्र की ग्राम सभा भदोखर में सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भदोखर गांव में नवदुर्गा पूजा पंडाल के गेट के पास गंदगी का अंबार लगा है। नालियों में कूड़ा-कचरा जमा है और जगह-जगह गंदगी दिख रही है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नवरात्रि शुरू होने से पहले ही पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद दो दिन बाद भी भदोखर ग्राम सभा में सफाई ठीक नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि पूजा पंडाल के आसपास जमा कूड़े-कचरे को तुरंत हटवाया जाए। साथ ही नालियों की सफाई कराकर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील › महराजगंज में ग्रामीणों का धरना:सड़क और नाली निर्माण की मांग, तहसीलदार ने मांगा 27 दिन का समय › महराजगंज में नाली निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप:पीडब्ल्यूडी करा रहा काम, ग्रामीणों ने शिकायत कर जांच की मांग की“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























