Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश युवक से मारपीट कर नकदी, चेन और सिलेंडर छीना:दो आरोपियों पर लूट...

युवक से मारपीट कर नकदी, चेन और सिलेंडर छीना:दो आरोपियों पर लूट और SC-ST एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

युवक से मारपीट कर नकदी, चेन और सिलेंडर छीना:दो आरोपियों पर लूट और SC-ST एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

सिद्धार्थनगर के बांसी में गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन से मारपीट कर नकदी, सोने की चेन और सिलेंडर छीना गया। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। कुसम्ही गांव के जयबहादुर गौतम 11 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे टेंपो से हरैया गांव जा रहे थे। रास्ते में सुनील उर्फ लल्लू और कल्लू ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से पीटा।
हमलावरों ने जयबहादुर की जेब से 2900 रुपये व गले से सोने की चेन छीनी। उन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल व जान से मारने की धमकी का आरोप है। उनके टेंपो से एक गैस सिलेंडर भी गायब हुआ। पीड़ित की शिकायत पर 12 अक्टूबर 2026 को सुनील उर्फ लल्लू और कल्लू के खिलाफ मारपीट, लूट, धमकी और SC-ST एक्ट में केस दर्ज हुआ। बांसी सीओ शुभेंदु सिंह जांच कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat