Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मोहनपुर दयाली डीह का पंचायत सचिवालय हमेशा बंद रहता है:ग्रामीणों को योजनाओं...

मोहनपुर दयाली डीह का पंचायत सचिवालय हमेशा बंद रहता है:ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा, तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे

मोहनपुर दयाली डीह का पंचायत सचिवालय हमेशा बंद रहता है:ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा, तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे

तुलसीपुर विकासखंड के मोहनपुर दयाली डीह गांव का ग्राम पंचायत सचिवालय अधिकारियों की लापरवाही से हमेशा बंद रहता है। इसके परिसर में घास उग आई है, जिससे पता चलता है कि यह कभी नहीं खुलता। ग्रामीण श्याम, बहादुर बैसाखी, इरफान और नूर मोहम्मद ने बताया कि यह सचिवालय सिर्फ किसी अधिकारी के आने पर ही खुलता है। उन्हें अपने कामों के लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं, क्योंकि ग्राम विकास अधिकारी भी नहीं आते। पूर्व ग्राम प्रधान निहाल अहमद ने कहा कि सचिवालय बंद रहने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि इसे रोजाना खुलना चाहिए और यहां एक पंचायत सहायक भी तैनात है। ग्रामीणों ने इसे नियमित रूप से खोलने की मांग की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat