Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बांसी में तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:चोरी के ट्रैक्टर से...

बांसी में तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:चोरी के ट्रैक्टर से जुड़ा मामला, पुलिस ने नहर पटरी पर पकड़ा

बांसी में तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:चोरी के ट्रैक्टर से जुड़ा मामला, पुलिस ने नहर पटरी पर पकड़ा

सिद्धार्थनगर के बांसी इलाके में पुलिस ने सोनू लोढ़ युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सोनू खेसरहा थाना क्षेत्र के पुरनपुर गांव का रहने वाला है। 12 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नहर की पटरी से नीले-सफेद ट्रैक्टर-ट्रॉली से हथियार के साथ आ रहा है। इस जानकारी पर उपनिरीक्षक रामप्रताप सिंह की टीम ने नहर की पटरी पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर-ट्रॉली आते ही पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। रास्ता संकरा होने के कारण वह आगे नहीं जा सका और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में सोनू के पास से 315 बोर का देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। 13 अक्टूबर की रात बांसी थाने में केस वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के कागजात नहीं दिखा पाया। जांच में पता चला कि यह ट्रैक्टर-ट्रॉली तेलौरा गांव से चोरी हुई थी और सोनू का नाम पहले से दर्ज चोरी के मामले में भी सामने आया है। पुलिस ने हथियार और मोबाइल जब्त कर, मामले की जांच उपनिरीक्षक परमहंस पाल को दी है। 13 अक्टूबर की रात बांसी थाने में केस दर्ज हुआ है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat