Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश डीसीएम-ड्राइवर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर:महराजगंज के शराब के नशे में...

डीसीएम-ड्राइवर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर:महराजगंज के शराब के नशे में ट्रक गड्ढे में पलटा, 2 लोग घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

डीसीएम-ड्राइवर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर:महराजगंज के शराब के नशे में ट्रक गड्ढे में पलटा, 2 लोग घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

थाना चौक क्षेत्र के खोस्टा गांव के मुख्य द्वार के सामने मंगलवार शाम को डीसीएम ट्रक और बाइक के बीच हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हुए। हादसे के बाद डीसीएम सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। जानकारी के मुताबिक, डीसीएम ट्रक (यूपी 56 एटी 2601) का चालक अमित, निवासी बैकुंठपुर, जनपद महराजगंज, कथित रूप से शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। इसी बीच उसने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डीसीएम बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरा। ग्राम प्रधान खोस्टा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौक भेजा, जहां उनका इलाज हुआ। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर हालात सामान्य हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat