गुरुवार को अमोढ़ा के रामरेखा आश्रम से चित्रकूट के संतों का जत्था हनुमान बाग के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा का दूसरा पड़ाव है। स्नान-पूजन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और राम दरबार के दर्शन के बाद महंत दयाशंकर दास ने टोली को रवाना किया। जत्था रामजानकी रोड से अमोढ़ा और रूपगढ़ होते हुए विशेषरगंज कस्बे के हनुमान मंदिर पहुंचा। वहां पं. विजय तिवारी, मुन्ना, बलवंत सिंह, विजेन्द्र पाण्डेय, रोहित चौहान और सुजीत यादव ने संतों की सेवा की। विश्व हिंदू महासंघ के गोरक्षा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं जिला संगठन के डॉ. राजितराम वर्मा और महामंत्री रंजन मिश्रा भी मौजूद रहे।
BREAKING
NEWS

















