Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बाइक-ऑटो की टक्कर में युवक घायल: श्रावस्ती के जयचंदपुर कटघरा के पास...

बाइक-ऑटो की टक्कर में युवक घायल: श्रावस्ती के जयचंदपुर कटघरा के पास हादसा; एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया – Shravasti Accident

बाइक-ऑटो की टक्कर में युवक घायल।

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय लवकुश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

यह हादसा जयचंदपुर कटघरा के पास हुआ। बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियाहारी निवासी लवकुश बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक ऑटो से टकरा गई।

टक्कर के बाद लवकुश सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गई। वहां उनका इलाज शुरू किया गया।