Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश दैनिक भास्कर की खबर का असर: एक बाइक पर पांच युवक स्टंट...

दैनिक भास्कर की खबर का असर: एक बाइक पर पांच युवक स्टंट करते दिखे थे, कोल्हुई पुलिस ने बाइक सीज की, मनबढ़ो पर की कार्रवाई – Kolhui Police Action: 5 Youths Stunt on Bike, Vehicle Seized

कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया। दैनिक भास्कर ऐप पर खबर प्रकाशित होने के चार घंटे के भीतर पुलिस ने बाइक सीज कर 12,500 रुपए का चालान किया। चालक और सवारों पर भी कार्रवाई की गई।

.

बुधवार शाम से वीडियो की चर्चा हो रही थी। एक राहगीर ने वीडियो बनाया था। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि कुछ युवक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे और इससे सड़क हादसों का खतरा है।

लोगों की शिकायत पर दैनिक भास्कर ऐप ने कोल्हुई थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह से बात की। उन्होंने कहा था कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद खबर प्रकाशित की गई।

वीडियो में पांच युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सड़क पर जाते दिख रहे थे। पुलिस ने बाइक और चालक समेत चार सवारों की पहचान की। मोटरसाइकिल सीज करने के साथ 12,500 रुपए का चालान किया गया। चालक और सवारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।