महाराजगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनावी घोषणा पत्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में सुशासन लिखने से इतिहास नहीं बदलता। अखिलेश को अपने पुरा
.
बोले- जनता दावों और वादों की सच्चाई समझ चुकी है
मीडिया से बातचीत में चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव को भी पता है कि प्रदेश में उनकी सरकार नहीं बनने वाली। इसलिए वे घोषणा पत्र में कोई भी वादा कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई थी। उनके मुताबिक, जनता अब दावों और वादों की सच्चाई समझ चुकी है।
गठबंधन की बैठक के बाद होगा सीटों पर फैसला
भाजपा और सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि गठबंधन की बैठकें अभी शुरू नहीं हुई हैं। सहयोगी दलों के नेता बैठकर बातचीत करेंगे। इसके बाद सीटों के बंटवारे पर फैसला होगा।

ओवैसी और चंद्रशेखर की रैलियों पर भी बोले
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलियों में दलित और मुस्लिम वोटों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात पर चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। चुनाव के दौरान नए समीकरण और गठबंधन बनते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा को कार्यकर्ताओं की ताकत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम के दम पर उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का भरोसा है।

































