Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश टूटी नाली से खेतों तक पानी नहीं पहुंचा: कठार जंगल गांव में...

टूटी नाली से खेतों तक पानी नहीं पहुंचा: कठार जंगल गांव में गेहूं की बुआई पर असर, शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं – Kathar Jungle Wheat Sowing Affected

नगर थाना क्षेत्र के कठार जंगल गांव में नाली टूटने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे गेहूं की बुआई पर असर पड़ रहा है।

.

ग्रामीण अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने 1 नवंबर को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर नाली टूटने की शिकायत की थी। इसके बाद भी अब तक मरम्मत नहीं हुई। नाली का पानी खेतों में फैल रहा है और सिंचाई नहीं हो पा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, नाली के टूटे हिस्से से पानी बर्बाद हो रहा है। खेतों तक पानी नहीं पहुंचने से किसान अपने साधनों से सिंचाई कर रहे हैं। इससे उनका खर्च बढ़ रहा है।

किसान मकबूल अली ने कहा कि नाली टूटने से पानी खेत तक नहीं पहुंच रहा और बुआई पिछड़ रही है। रामनारायण ने कहा कि समय पर पानी नहीं मिला तो फसल पर असर पड़ेगा और किसानों को नुकसान होगा।

अजय चौधरी ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। मनोज चौधरी ने बताया कि अपने साधनों से सिंचाई करने का खर्च बढ़ गया है और छोटा किसान इसे नहीं उठा पा रहा।

याकूब अली ने कहा कि नाली की जल्द मरम्मत नहीं हुई तो बुआई पर और असर पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से नाली की मरम्मत कराकर सिंचाई व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।