Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश आईटीआई जाने वाले मार्ग पर नाली नहीं: श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में...

आईटीआई जाने वाले मार्ग पर नाली नहीं: श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत; स्थानीय लोगों ने नाली बनवाने की मांग की – Shravasti Jamunha ITI Road Drainage Problem

आईटीआई जाने वाले मार्ग पर नाली नहीं, गंदा पानी सड़क पर बहा?

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में हरदत्त नगर गिरंट बाजार से आईटीआई जाने वाले मार्ग पर नाली नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत होती है।

.

सड़क पर पानी जमा होने से आसपास गंदगी फैल रही है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या का सामना कर रहे हैं।

स्थानीय राहगीर सज्जन, रोहित, अनिल और शमशाद सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से मार्ग पर नाली बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे गंदे पानी की निकासी हो सकेगी।