जमुनहा में घने कोहरे से दृश्यता 50 मीटर रही।
श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के तराई इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही घने कोहरे ने दस्तक दी। सुबह होते ही चारों तरफ कोहरे की सफेद चादर छा गई। इसके चलते सड़कों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर करीब 50 मीटर रह गई। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों और आम राह
.
कोहरे का असर सड़कों पर साफ दिखाई दिया। वाहन चालक दिन में भी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर रहे। वहीं, दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोग वाहनों की रफ्तार धीमी रखकर सफर कर रहे हैं। सुबह के समय कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरी ओर, घने कोहरे और मौसम में नमी से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। गेहूं समेत रबी की अन्य फसलों के लिए मौसम अनुकूल माना जा रहा है। हरी सब्जियों की फसलों को भी इससे फायदा मिलने की संभावना है।
किसानों के चेहरे पर जहां अच्छी फसल की उम्मीद दिखाई दे रही है, वहीं राहगीरों के लिए घना कोहरा परेशानी का कारण बना हुआ है। मौसम के इस बदलाव के बीच वाहन चालकों को सावधानी से सफर करने की जरूरत है।
















