![]()
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन शंकरपुर बड़का गांव में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। इस दौरान पंडित शारदानंद जी महाराज ने प्रवचन दिया। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है। इनका रंग सोने जैसा चमकीला है और दस हाथों में खड्ग, धनुष-बाण, त्रिशूल, गदा जैसे अस्त्र-शस्त्र हैं। मां सिंह पर सवार रहती हैं। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा के घंटे की ध्वनि से दुष्ट शक्तियां दूर भाग जाती हैं। इनकी पूजा से साधक को शांति और सुख मिलता है। इस दिन मां को दूध से बनी मिठाई और खीर का भोग लगाया जाता है। पूजा से भक्तों के सभी पाप और बाधाएं दूर होती हैं, परिवार में शांति आती है। इस अवसर पर पवन कुमार मिश्रा, प्रेम कुमार मिश्रा, बब्लू विश्वकर्मा, बसंत कुमार, सदानंद, राम सरन मौर्या, राम जनक मौर्या, संतराम शर्मा, पूजा देवी, श्रीमती सीता और श्रीमती गीता सहित कई महिलाओं ने कथा सुनी और प्रसाद लिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















