Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भूपगंज में दुर्गा पूजा झांकी में झूमे श्रद्धालु:विधायक सुभाष त्रिपाठी ने नूरपुर...

भूपगंज में दुर्गा पूजा झांकी में झूमे श्रद्धालु:विधायक सुभाष त्रिपाठी ने नूरपुर में की पूजा अर्चना, धार्मिक आयोजनों की धूम

भूपगंज में दुर्गा पूजा झांकी में झूमे श्रद्धालु:विधायक सुभाष त्रिपाठी ने नूरपुर में की पूजा अर्चना, धार्मिक आयोजनों की धूम

पयागपुर क्षेत्र में नवरात्र पर दुर्गा पूजा और धार्मिक झांकियां चल रही हैं। भूपगंज बाजार में नवदुर्गा पूजा समिति के तहत झांकी कार्यक्रम हुआ। इसमें हनुमान जी और भोलेनाथ के स्वरूपों का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने भारी भीड़ जुटी। सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश मिश्रा मुख्य अतिथि थे, जिन्हें समिति ने शॉल देकर सम्मानित किया। मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई चेतना लाते हैं और लोगों को भारतीय संस्कृति व आपसी भाईचारे से जोड़ते हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत नूर मेंबर आओ जीत नूरपुर में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतीत के रूप में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पूजा अर्चना कर मंगल कामना की एवं कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है एवं सामाजिक समरसता का निर्माण होता है को बढ़ावा मिलता है सभी वर्ग के लोग एक दूसरे का सहयोग करते हुए धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं समाज में ऐसे धार्मिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए इस दौरान समिति के पंडित रामजी शास्त्री, शिवजी मिश्रा, रामप्रसाद शर्मा, संतोष वैश्य, मनोज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, कुंज बिहारी शर्मा मौजूद थे। ग्राम नूरपुर में भी दुर्गा पूजा समारोह हुआ, जहां विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पूजा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम स्वस्थ समाज बनाते हैं। इस मौके पर सरदार गुलाब सिंह, रवि निषाद, आनंद पांडे समेत कई लोग उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat