Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश उतरौला के वार्ड 4 में नाली का ढक्कन टूटा:भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज...

उतरौला के वार्ड 4 में नाली का ढक्कन टूटा:भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के पास खुला गड्ढा, हादसे का खतरा

उतरौला के वार्ड 4 में नाली का ढक्कन टूटा:भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के पास खुला गड्ढा, हादसे का खतरा

बलरामपुर के उतरौला स्थित वार्ड नंबर 4 में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के पास नाली का ढक्कन टूट गया है। सड़क के बीचोंबीच खुले गड्ढे से राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का डर बना हुआ है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों रमेश, लल्लू और राजू ने बताया कि हाल ही में एक गाय इस गड्ढे में फंस गई थी। उसे काफी कोशिशों के बाद बाहर निकाला जा सका। उन्होंने चिंता जताई कि रात में गड्ढा न दिखने से कोई भी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को भी परेशानी हो रही है। वार्ड सभासद गीता देवी ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता से जल्द ही टूटे ढक्कन की मरम्मत कराने और नया बनवाने का भरोसा दिया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat