बलरामपुर के उतरौला स्थित वार्ड नंबर 4 में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के पास नाली का ढक्कन टूट गया है। सड़क के बीचोंबीच खुले गड्ढे से राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का डर बना हुआ है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों रमेश, लल्लू और राजू ने बताया कि हाल ही में एक गाय इस गड्ढे में फंस गई थी। उसे काफी कोशिशों के बाद बाहर निकाला जा सका। उन्होंने चिंता जताई कि रात में गड्ढा न दिखने से कोई भी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को भी परेशानी हो रही है। वार्ड सभासद गीता देवी ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता से जल्द ही टूटे ढक्कन की मरम्मत कराने और नया बनवाने का भरोसा दिया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Bahraich Saryu River Search | NDRF Operation Yuvraj Missing MLA Visit › रामलीला में रामजन्म से ताड़का वध तक का मंचन:जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान, विश्वामित्र के साथ वन गए राम-लक्ष्मण › आवारा कुत्तों से लोगों को जल्द मिलेगी निजात:बहराइच जिलाधिकारी राजेश पांडे शेल्टर हाउस बनाने के दिए निर्देश › ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























