Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा:दुर्गा पंडालों में उमड़ी...

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा:दुर्गा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा वातावरण

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा:दुर्गा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा वातावरण

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को रामनगर सेमरा नानपारा में मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। इस दौरान दुर्गा पंडालों में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उमड़े। माताजी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नवाबगंज क्षेत्र के ढोड़े गांव स्थित शिवशंकर मंदिर के पुरानगढ़ में नव युवक दुर्गा पूजा समिति ने दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है। मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने आरती कर पूजा-अर्चना की। शाम ढलते ही मां दुर्गा की आरती के साथ भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष पिंटू साहू, फौजदार वर्मा, प्रमोद कुमार यादव, कुंदन कुमार वर्मा, कैलाश वर्मा और पुजारी शिव कुमार मिश्र मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat