श्रावस्ती के सिरसिया विकासखंड के यकघरवा गांव के सुखलालपुरवा में शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। हर साल की तरह इस बार भी ग्रामीणों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन उत्साह के साथ हो रहा है। मां दुर्गा के दरबार को आकर्षक रोशनी और झालरों से सजाया गया है। शाम होते ही जगमगाता पंडाल श्रद्धालुओं का ध्यान खींचता है। यहां ग्रामीणों और बच्चों की आवाजाही से उत्सव का माहौल है। करीब 28 से 30 घरों की आबादी वाले सुखलालपुरवा में मां दुर्गा की पूजा सामूहिक सहयोग से होती है। अध्यक्ष बेलई यादव, उपाध्यक्ष राम बहादुर यादव, राम अछैबर और कोषाध्यक्ष बालकराम समेत अन्य सदस्य व्यवस्था संभालते हैं। ग्राम सभा यकघरवा निवासी विक्रमजीत पांडेय उर्फ ’बच्चन’ पूजा करा रहे हैं। यह आयोजन ग्रामीणों की आस्था और एकता का प्रतीक है। श्रद्धालु परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























