सादुल्लानगर, बलरामपुर के अचलपुर चौधरी गांव में करीब 200 सालों से आदर्श रामलीला का आयोजन हो रहा है। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन यह कार्यक्रम शुरू हुआ। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री अतुल कुमार उपाध्याय उर्फ बब्लू भैया ने इसका उद्घाटन किया। पुरोहित ने श्रीरामचरितमानस का वैदिक विधि से पूजन कराया। भगवान भोलेनाथ की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं और रामलीला समिति के सदस्यों में उत्साह दिखा। मुख्य अतिथि अतुल कुमार उपाध्याय ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रम प्राचीन परंपराओं को जीवित रखते हैं। इनसे युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धर्म और संस्कारों की सीख मिलती है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से समाज में मर्यादा, सद्भाव और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजनों से बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। अचलपुर चौधरी में लंबे समय से रामलीला होना क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष राम सागर शर्मा, ग्राम प्रधान संजय कुमार शर्मा, गौरी शंकर, रमाकांत पांडेय, राम मोहन, संतोष कुमार, चंद्रभान मिश्र, विनय श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, मौनी शरण चौधरी, कन्हैया लाल यादव, पंकज शर्मा, विशाल तिवारी, राहुल, विनय पांडेय सहित रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता और कई दर्शक मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध का फैसला:महाराजगंज और फरेंदा बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता सुरक्षा समेत 5 मांगों पर जताई नाराजगी › त्योहारों पर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन, बस्ती होकर चलेगी:दिल्ली से बिहार तक के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, नवंबर में 8-8 फेरे लगाएगी › सिसवा बाजार की चंदा ने ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में शील्ड जीती:सिंदुरिया के अनमोल ब्यूटी पार्लर में शानदार प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन किया › बस्ती में ब्लॉक प्रमुख पति की गाड़ी पर फायरिंग:पीछे के शीशे पर मिले गोली के निशान, कार्यक्रम से घर लौट रहे थे“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















