Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नाले की सफाई न होने से सड़क पर भरा पानी:गिलौला बाजार में...

नाले की सफाई न होने से सड़क पर भरा पानी:गिलौला बाजार में राहगीरों को आवागमन में दिक्कत, स्थानीय लोग भी परेशान

नाले की सफाई न होने से सड़क पर भरा पानी:गिलौला बाजार में राहगीरों को आवागमन में दिक्कत, स्थानीय लोग भी परेशान

श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक के गिलौला बाजार से खूटेहना मार्ग पर जलभराव की समस्या है। नाले की सफाई न होने से सड़क पर गंदा पानी भर गया है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी देवांश, पवन, महेश और सोनू ने बताया कि सड़क किनारे बना नाला लंबे समय से साफ नहीं हुआ है। नाले में गंदगी जमा होने से पानी की निकासी बंद हो गई है। इसी वजह से गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर नाले की सफाई हो जाए, तो इस समस्या से राहत मिल सकती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नाले की सफाई कराने और पानी की निकासी ठीक करने की मांग की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat