Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश हरपुर पकड़ी में ट्रैफिक जागरूकता रैली निकाली गई:पुलिस और शिक्षकों की अगुवाई...

हरपुर पकड़ी में ट्रैफिक जागरूकता रैली निकाली गई:पुलिस और शिक्षकों की अगुवाई में बच्चों ने नारों से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया

हरपुर पकड़ी में ट्रैफिक जागरूकता रैली निकाली गई:पुलिस और शिक्षकों की अगुवाई में बच्चों ने नारों से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया

आज कोठीभार थाना क्षेत्र के हरपुर पकड़ी में सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई। मिशन शक्ति 6.0 के तहत मिशन शक्ति टीम और सीपीयू टीम ने एक निजी स्कूल के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। रैली में बच्चों ने नारों और स्लोगन के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया। उन्होंने हेलमेट पहनने के फायदे और ओवरस्पीडिंग के खतरों पर जोर दिया। हेलमेट न पहनने से होने वाले नुकसान भी बताए गए। यह रैली स्कूल से शुरू होकर हरपुर पकड़ी गांव से होते हुए बरवा द्वारिका तक गई और फिर वापस स्कूल पर खत्म हुई। इसमें स्कूल के अध्यापक, अभिभावक, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के लोग शामिल थे। रैली में उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, उपनिरीक्षक योगेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक वंश गोपाल शर्मा, आरक्षी सुग्रीव वर्मा, आरक्षी विकास कुमार, महिला आरक्षी सूची शाह और महिला आरक्षी मानसी वर्मा मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat