Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में सूने मकान से जेवर और 35 हजार नकद:कप्तानगंज के फेरसहन...

बस्ती में सूने मकान से जेवर और 35 हजार नकद:कप्तानगंज के फेरसहन में हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

बस्ती में सूने मकान से जेवर और 35 हजार नकद:कप्तानगंज के फेरसहन में हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फेरसहन (पांडवनगर) में सोमवार को दिनदहाड़े एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर आंगन की छत की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और जेवरात व करीब 35 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित वीरेंद्र प्रताप मौर्य ने कप्तानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे उनकी पत्नी स्कूल, बेटा पढ़ने गए थे और वे खुद मकान बंद कर कचहरी चले गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे पत्नी घर लौटीं तो मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। पीछे का दरवाजा खुला था। पड़ोसी की मदद से घर में दाखिल होने पर पता चला कि आंगन की छत की ग्रिल टूटी है और जेवरात व 35 हजार रुपये नकद गायब हैं। पीड़ित ने तुरंत 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर मामला दर्ज किया। जांच उपनिरीक्षक रविंद्र यादव को दी गई है। दिन में हुई इस चोरी से लोग परेशान हैं और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat