Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिंदुरिया में 24 टेट्रा पैक देशी-शराब के साथ एक गिरफ्तार:आरोपी सस्ते में...

सिंदुरिया में 24 टेट्रा पैक देशी-शराब के साथ एक गिरफ्तार:आरोपी सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर बेचने की तैयारी में था

सिंदुरिया में 24 टेट्रा पैक देशी-शराब के साथ एक गिरफ्तार:आरोपी सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर बेचने की तैयारी में था

सिंदुरिया पुलिस ने सोमवार को मंगलापुर टोला नहर पटरी के पास से रमेश (42) नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास से 24 टेट्रा पैक बंटी-बबली देशी शराब मिली। आरोपी के खिलाफ आबकारी कानून के तहत केस दर्ज किया गया, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर से जानकारी मिली। पुलिस ने नहर पटरी के पास काले रंग के बोरे में शराब ले जा रहे रमेश को पकड़ा। पूछताछ में रमेश ने बताया कि वह सरडीहा गांव का रहने वाला है। वह शराब सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर बेचने की तैयारी में था। उसके पास शराब बेचने का कोई सही लाइसेंस या कागजात नहीं था।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat