BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज आगामी त्यौहार एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत बल्दीराय में पीस कमेटी...

आगामी त्यौहार एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत बल्दीराय में पीस कमेटी की बैठक आयोजित*

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में आगामी त्यौहार एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 20.09.2026 को क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में थाना बल्दीराय परिसर में आयोजकों, डीजे संचालकों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी आयोजकों एवं संबंधित व्यक्तियों को अवगत कराया गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का नियमानुसार प्रयोग करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी आयोजकों, डीजे संचालकों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। साथ ही किसी भी समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।

 

बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस को आगामी त्यौहार एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।