Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान की प्रस्तावना का पाठ हुआ: महराजगंज में जिलाधिकारी...

कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान की प्रस्तावना का पाठ हुआ: महराजगंज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों, कर्मचारियों ने लिया संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प – Maharajganj News

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का पाठ

.

महराजगंज संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार, 26 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके आदर्शों और मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।